फतेहपुर में चोर और पुलिस के बीच मुठभेड़

0
52

फतेहपुर। के खखरेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गेरिया रोड पर पुलिस और बकरी चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। देर रात हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गिरोह का सरगना शोएब कुरैशी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरोह के कुल सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 60 भेड़ें और 7 बकरियां बरामद की हैं, जिन्हें चोरी कर ले जाया जा रहा था। इसके अलावा एक तमंचा, जिंदा कारतूस के साथ-साथ एक लोडर, एक पिकअप और एक स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही।

देखे फोटो।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here