फतेहपुर। के कृषि भवन प्रांगण में एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेले का आज समापन किया गया कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस मेले में प्रदेश के कृषि निदेशक ने शिरकत की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। मेले में फतेहपुर, रायबरेली, कन्नौज, लखनऊ और फर्रुखाबाद से आए किसानों को कृषि यंत्रीकरण, रबी फसल सुरक्षा, पशुपालन, मौसम की उपयोगिता जैसी तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, प्रगतिशील किसानों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर खेती के सफल अनुभव साझा किए और किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित किया गया नमामि गंगे योजना अंतर्गत जुड़ी जानकारी दी गई वहीं कृषक वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।
देखे वीडियो।




