खागा की विधायक कृष्णा पासवान बन सकती हैं योगी मंत्रिमंडल की कैबिनेट मंत्री,पासवान समाज की मजबूत आवाज़ को मिल सकता है बड़ा सम्मान

0
35

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ी चर्चा तेज़ हो गई है। खागा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भाजपा की वरिष्ठ नेता कृष्णा पासवान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री या MoS (राज्यमंत्री) के रूप में शामिल किए जाने की चर्चा तेज़ हो गई है।
मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार संगठन स्तर पर उनके नाम को गंभीरता से विचार में लिया जा रहा है।
कृष्णा पासवान न केवल खागा क्षेत्र की लोकप्रिय जननेता हैं, बल्कि पासवान समाज की प्रदेश स्तरीय मजबूत पहचान भी मानी जाती हैं।
जमीनी पकड़, लगातार चुनावी सफलता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें मंत्री पद का प्रबल दावेदार बनाती है।

*चार बार विधायक, अनुभव का मजबूत आधार*

कृष्णा पासवान अब तक कुल चार बार उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य रह चुकी हैं।
वे खागा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुनी गई हैं।
इससे पहले वे किशुनपुर विधानसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
लगातार जनता का भरोसा जीतना उनके राजनीतिक कद और कार्यशैली को दर्शाता है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

पासवान समाज की बड़ी नेता।

कृष्णा पासवान को दलित समाज विशेषकर पासवान समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है।
समाज के अधिकार, सम्मान और भागीदारी के मुद्दों को उन्होंने मजबूती से उठाया है।
यदि उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिलता है तो इससे समाज को राजनीतिक रूप से नई मजबूती मिलने की संभावना है।

जिले में खुशी की लहर।

खागा, किशनपुर सहित पूरे फतेहपुर जिले में उनके संभावित मंत्री बनने की खबर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
स्थानीय भाजपा नेताओं का मानना है कि उनके मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा लगातार तेज़ होती जा रही है कि कृष्णा पासवान को योगी मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here