हृदयगति रुकने से ऑटो चालक की मौत

0
83

शिवली,कानपुर देहात। कस्बा शिवली निवासी ऑटो चालक के सीने में शुक्रवार की रात अचानक तबियत खराब होने पर सीने में हुये दर्द के बाद अटैक पड़ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम मृतक का शव घर आते ही परिजनों के बीच चीखपुकार मच गयी।
बताते चलें कि शिवली कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय अंशु द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय सुशील कुमार पिछले दो दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार की रात अंशु द्विवेदी उर्फ रिक्कू के सीने में अचानक से तेज दर्द होने लगा जिस पर उसको परिजनों द्वारा शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने अंशु द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के वार्ड ब्वाय की सूचना पर पहुंचे कस्बा प्रभारी आनंद कुमार पांडेय ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम मृतक का शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया मृतक के भाइयों उत्तम द्विवेदी आकाश द्विवेदी विशाल द्विवेदी एवं बहनों रितु रोली ज्योति का रो रो कर बुरा हाल था। कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

देखे फोटो।

मृतक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here