उधार में दिए गए रुपए मांगने पर दबंग युवक ने एक युवक के साथ की मारपीट

0
64

शिवली,कानपुर देहात। उधार में दिए गए रुपए मांगने पर दबंग युवक ने एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक ने विपक्षी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के हरि किशनपुर गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र प्रेमचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपने गांव के ही निवासी सरवन पुत्र फूल सिंह के साले शिवम को 12 हजार रुपए उधार दिए थे। कई बार करने के बावजूद भी शिवम ने रुपए वापस नहीं किये और अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। बीते गुरुवार की शाम वह सरवन के पास उसके शिवम का मोबाइल नंबर लेने गया तो नाराज होकर सरवन उसके साथ गाली गलौज करने लगा जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी मारपीट के दौरान उसकी काफी चोट आई है। भाऊपुर चौकी प्रभारी केशव देव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here