शहर में जल्द चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर पालिका प्रशासन व व्यापारियों की बैठक में निर्णय

0
127

फतेहपुर, । गांधी सभागार में शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन व एडीएम (प्रशासन) के नेतृत्व में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और बढ़ते अतिक्रमण पर नियंत्रण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के समस्त व्यापार मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की मुख्य सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को एरिया वाइज चिन्हित कर तिथि निर्धारित करना था। ताकि आने वाले दिनों में व्यवस्थित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा सके। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद ने बताया कि न्यायालय के सामने जो भी अतिक्रमण किया गया है, उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा।

व्यापारियों संग बैठक करते नगर पालिका परिषद के अधिकारी।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि संबंधित क्षेत्र में दो दिन पूर्व मुनादी (अनाउंसमेंट) कर दी जाएगी। जिससे दुकानदारों को पूर्व सूचना मिल सके। साथ ही अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानदार स्वयं अपने स्तर से अतिक्रमण हटा लें अन्यथा पालिका टीम द्वारा उसे हटाया जाएगा और उसका समस्त खर्च संबंधित व्यापारी से वसूला जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, जिला उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित सोनी, उपाध्यक्ष रिंकू सरदार, उपाध्यक्ष फौजी सहित जिले के अन्य समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here