शिवली,कानपुर देहात। थानो और पुलिस चौकियो के पास से होकर गुजरते है बगैर आर टी ओ पास वाहन बच्चों की जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचा रहे हैं स्कूली वाहन। कोतवाली क्षेत्र के जरैला पुरवा गांव से बच्चों को बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रही तेज रफ्तार ईको वैन चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे खड्ड में पलट गई। गाड़ी के अंदर फंसे बच्चों का शोरगुल सुनकर ग्रामीणों व आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने काफी प्रयास के बाद बच्चों को वैन से बाहर निकाला। वैन पलट जाने से करीब 9 बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से तीन बच्चों को गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य आधा दर्जन बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के मैथा कस्बे में स्थित एसजीएम चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में आसपास क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के बच्चों को स्कूली वाहनों से लाया जाता है। गुरुवार की सुबह रूरा थाना क्षेत्र के बलेथा गांव निवासी विजय बहादुर पुत्र चालक राजकुमार अपनी ईको वैन से जरैला पुरवा गांव बच्चों को लेने गया था। बच्चों को गाड़ी में बैठने के बाद वह तेज रफ्तार में स्कूल जा रहा था कि तभी गांव से बाहर निकलते ही वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरी खाई में पलट गई जिससे सभी बच्चे गाड़ी के अंदर फस गए। बच्चों की चीज पुकार सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान एवं ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और गाड़ी को सीधा कर सभी बच्चों को बाहर निकाला। वैन पलट जाने से कक्षा 5 के छात्र अमन पाल पुत्र महेंद्र कुमार 12 वर्ष निवासी जरैला पुरवा सीटू पाल पुत्र पंकज पाल 12 वर्ष जरैला पुरवा, कक्षा चार के छात्र उत्कर्ष पाल पुत्र अनिल पाल 9 वर्ष जरैला पुरवा, कक्षा 6 की छात्रा तान्या पाल पुत्री अनिल पाल 11 वर्ष, कक्षा 6 की छात्रा निशु पाल पुत्री घनश्याम पाल 11 वर्ष, कक्षा 8 की छात्रा रोशनी पुत्री पंकज कुमार 13 वर्ष, कक्षा 7 के छात्र हर्षित पाल पुत्र सुनील पाल 13 वर्ष, कक्षा 6 के छात्र मानस पाल पुत्र सुरेश सिंह 13 वर्ष कक्षा 2 के छात्र रितेश पाल पुत्र सुनील कुमार 7 वर्ष समेत 9 स्कूली बच्चे घायल हो गए। स्कूली वैन पलटने की जानकारी मिलने पर शिवली कोतवाल मैथा चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा उनके परिजनों के साथ शिवली सीएचसी अस्पताल पहुंचा जहां पर सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन बच्चों अमन पाल सीटू पाल एवं उत्कर्ष पाल को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी आधा दर्जन बच्चों को प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है। कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि वेन चालक को हिरासत में ले लिया गया है तहरीर मिलते ही घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।




