शिवली,कानपुर देहात। रविवार की शाम शिवली बस स्टॉप पर ऑटो से बाइक में टक्कर लग जाने से हुए विवाद में दो युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट। मारपीट में दोनों युवकों के चोट आई है। मारपीट में घायल हुए दोनों युवकों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के तकीपुर गांव निवासी गोलू यादव पुत्र स्वर्गीय प्रेम शंकर ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि बीते रविवार की शाम उसकी बाइक शिवली बस स्टॉप पर स्थित अंकित बकरी के सामने खड़ी थी। तभी गांव के ही निवासी विद्यासागर पुत्र हरिश्चंद्र ने पुरानी रंजिश के चलते हैं उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जब उसने इस बात का विरोध किया तो विद्यासागर ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे उसकी काफी चोट आई है। वही विद्यासागर ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि अंकित बेकरी के सामने गोलू यादव पुत्र स्वर्गीय प्रेम शंकर ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मार देने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी है। कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।




