शादी समारोह से वापस आ रही कार का हुआ एक्सीडेंट एक की मौत

0
109

शिवली,कानपुर देहात। दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए युवक की कार पलट जाने से हुई दुर्घटना में मौत हो जाने पर पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की शाम जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचा परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जवान बेटे का शव देखकर विधवा मां दहाड़ मार कर रोने लगी।बताते चलें कि शिवली कस्बा निवासी आरिफ पुत्र अरमान अली की बारात बुधवार को बेला क्षेत्र के मलौसी गांव गई हुई थी। आरिफ के दोस्त अंकित उर्फ चंदन सोनकर पुत्र राम सजीवन भी अपने मित्रों मयंक, गोलू पुत्र शिव कुमार एवं अभिषेक उर्फ सिद्धू यादव पुत्र मोहन सिंह के साथ कार से बारात गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद चारों मित्र कार द्वारा वापस अपने घर शिवली कस्बा आ रहे थे रास्ते में बेला कानपुर मार्ग पर बरकशी मोड के पास तेज रफ्तार कार बिजली से खंबे से टकराने के बाद सड़क के किनारे गहरी खाई में पलट गई।कार पलट जाने से उसे पर सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर मौजूद डॉक्टर ने गोलू पुत्र शिवकुमार गौतम को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर लगते ही उसके परिजनों के बीच कोहराम मच गया और आनन फानन परिजन अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम होने के बाद गुरुवार की शाम जैसे ही मृतक का शव शिवली कस्बा स्थित उसके घर पहुंचा तो परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। मृतक की मां मुन्नी देवी बहन अंजली एवं आकाश का रो रो कर बुरा हाल था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here