बारिश से किसान हुए परेशान, खेतों में भर गया पानी, फसलें बर्बाद

0
145

मैथा,कानपुर देहात। जिले में रविवार रात से शुरू हुआ बरसात का दौर बुधवार को भी जारी रहा। कभी हल्की तो कभी तेज बरसात ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। सर्द हवाओं से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। घरों में भी पंखों की गति धीमी हो गई। खेतों में पानी भरने से फसलें भीग गई वहीं हवा चलने से धान की फसल आड़ी पड़ गई। खेतों में नुकसान देख किसान चिंतित दिखे। दोपहर को बाजारों में कम ही लोगों की चहल-पहल दिखी।वही भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने बताया कि सरकार किसानो की फसलो का मौका मुयाना कराकर मुआवजा दिलाने का काम करें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here