शिवली,कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर औनहां गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे के कुंडे से गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और फील्ड यूनिट टीम बुला साक्ष्य जुटाए। मृतक युवक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा नुनारी बहादुरपुर के मजरा अटिया गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामबाबू बिहार राज्य में एक्सप्रेसवे रोड पर हो रहे काम के लिए ट्रैक्टर चलाता था। राजेश कुशवाहा दीपावली पर्व पर 19 अक्टूबर को अपने घर आया था। राजेश कुशवाहा के बड़े भाई कमलेश कुशवाहा ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसकी शादी मूलरूप से गोरखपुर निवासी रघू की पुत्री रोशनी देवी के साथ वर्ष 2019 में विवाह हुआ था से जो कि इस समय दादानगर कानपुर में एक किराए के मकान में रह रहे हैं।बीते मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उसका भाई राजेश पत्नी की बुआ की तबीयत खराब होने के चलते वह पत्नी को गहरा बस स्टॉप पर बस में बिठाकर घर वापस लौट आया और सारा दिन अपने दोस्तों के साथ रहा।देर शाम सभी परिवार के लोगों ने खाना खा पी सोने चले गए लेकिन उसके भाई राजेश ने खाना खाने से इंकार कर कमरे में सोने चला गया और जब सभी लोग सो गए तो उसने देर रात कमरे के अंदर भीतर से कुंडी बंद कर छत में लगे पंखे के कुंडें में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह जब सभी लोग सो कर उठे तो राजेश को आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो कमरे के दूसरे दरवाजे से देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था तो चीख-पुकार मच गई मा दुलारी देवी भाई कमलेश, नरेश, राकेश, राजू तथा बहन निर्मला का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पत्नी रोशनी कानपुर से आई और दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगी। मृतक के बड़े भाई कमलेश की सूचना पर अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार यादव औनहां चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद व फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
देखे फोटो।





