शिवली,कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों में मामूली बातों को लेकर आपस में झ गड़ रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर शिवली पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की है।शिवली कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजू पुत्र राम अवतार निवासी कल्याणपुर मजरा जगराजपुर बिठूर मनोज पुत्र जयराम विनोद पुत्र जयराम निवासी कल्याणपुर सर्वेश पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल शिव शंकर पुत्र राजकुमार निवासीगण बाघपुर राहुल तिवारी विकास तिवारी पुत्रगण स्वर्गीय प्रताप नारायण निवासी शंकर नगर नगर पंचायत शिवली सुनील पुत्र कालिका प्रसाद सत्य प्रकाश उर्फ सोनू निवासीगण भीखर नौबस्ता कृपा शंकर पुत्र फूल सिंह नागेश पुत्र कृपा शंकर कल्याण सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासीगण कुर्मी नेवादा अंकित गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता निवासी आजाद नगर कस्बा शिवली बालेश कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय गोपीनाथ गुप्ता निवासी शंकर नगर कस्बा शिवली को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बाघपुर चौकी इंचार्ज प्रवीण कृष्ण मिश्रा शिवली कस्बा प्रभारी आनंद कुमार पांडेय भाऊपुर चौकी इंचार्ज केशव देव औनहाँ चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।




