दयाल एजुकेशन सेंटर में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
111

मैथा,कानपुर देहात। रचनात्मक कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कस्बा शिवली स्थित दयाल एजुकेशन सेंटर विद्यालय में धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर शनिवार को विद्यालय की शिक्षिकाओं की देखरेख में छात्राओं के बीच रंगोली बनाओ दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर रंगोलियां बनाई गयीं। रंगोली बनाने वाली सभी छात्राओं को प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
शनिवार को कस्बा शिवली स्थित दयाल एजुकेशन सेंटर विद्यालय में रचनात्मक कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण तिवारी एवं प्रधानाचार्य पूनम तिवारी ने मां लक्ष्मी की आरती कर किया। छात्राओं ने रंग बिरंगे फूलों एवं रंगों तथा दीपकों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनायीं। विद्यालय की शिक्षिकाओं के देखरेख में सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मक सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेता छात्राओं का चयन किया। सफल छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत कर उत्सवर्धन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम तिवारी ने छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाए जाने पर ईशा शोभा सपना नंदिनी अंजलि नीलम तनिष्का समेत सभी शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here