एलिम्को कानपुर द्वारा मैथा बीआरसी कार्यालय मे लगाया गया कैम्प

0
99

शिवली,कानपुर देहात। एलिम्को कानपुर द्वारा मैथा बीआरसी कार्यालय पर शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों एवं पीएम श्री विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को निशुल्क उपकरण उपलब्ध करवाए जाने के उद्देश्य से कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में जिले के कई ब्लाकों के विद्यालयों के बच्चे मौजूद रहे।
बताते चलें कि समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत एलिम्को कानपुर के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों एवं पीएम श्री विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को निशुल्क उपकरण हेतु मापन शिविर का आयोजन शुक्रवार को बीआरसी मैथा में किया गया। इस कैंप में 6 से 14 आयु वर्ग के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले अस्थि बाधित श्रवण बाधित एवं नेत्र दिव्यांग कुल 90 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया इसमें 79 दिव्यांग बच्चे समग्र शिक्षा अभियान से 2 दिव्यांग बच्चे पीएम श्री विद्यालयों से विभिन्न उपकरणों के लिए चिन्हित किए गए, उक्त कैंप मैं ब्लॉक मैथा के अलावा झींझक, रसूलाबाद, सरवन खेड़ा तथा डेरापुर ब्लाक के दिव्यांग बच्चों का भी परीक्षण किया गया । इस कैंप में एलिम्को कानपुर से आए विशेषज्ञ तुषार वर्मा एवं मनीष कुमार शर्मा तथा विकास कुमार और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्री अश्वनी कुमार आनंद, एवं विशेष शिक्षक आशीष कुमार बृजेश कुमार त्रिपाठी रेखा देवी सुनैना वर्मा अनुपम कुमार अजय गुप्ता एवं नोडल शिक्षक सुनील कुमार प्रजापति उच्च प्राथमिक विद्यालय अरशदपुर तथा तकनीकी सहयोग सहायक लेखाकार लक्ष्मी नारायण द्वारा प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मैथा सपना सिंह उपस्थित रहीं एवं उनके कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here