अटिया मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
119

शिवली,कानपुर देहात। शनिवार को तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा नुनारी बहादुरपुर के अटिया मे स्थित गार्गी धाम पंचवटी आश्रम पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एकेडमी ऑफ रिसर्च कंसल्टेंट के जिला समन्वयक अमित यादव व समाजसेवी रोहित मिश्रा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पर्यावरण के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर औनहाँ गांव के अटिया मे स्थित गार्गी धाम पंचवटी आश्रम औनहा में एकेडमी ऑफ रिसर्च कंसल्टेंट के जिला समन्वयक अमित यादव के साथ समाजसेवी रोहित मिश्रा एवं अमित यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक द्वारा पर्यावरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया कि कैसे हम पालीथीन रोकथाम एवं कृत्रिम प्राकृतिक संसाधनों से उपयोग कर सामग्री का इस्तेमाल करें। इस बारे में कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से जागरुक करते हुए जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्रमुख रूप से प्रदीप मिश्रा विनायक देजेंद्र मिश्रा अंश आयुष शिवा राज के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here