मैथा,कानपुर देहात। जन-जन के आस्था के प्रतीक साकेत धाम में इन दिनों भक्ति रस की गंगा बहती नजर आ रही है। यहां पर आयोजित किया जा रहे दशहरा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही रामलीला को देखने के लिए दर्शकों का तांता लगा रहता है। ब्रह्मलीन स्नेही जी महाराज की असीम अनुकंपा से साकेत धाम के महंत स्वामी सुरजादास जी महाराज की देखरेख एवं अमित मिश्रा पिंटू की अध्यक्षता में चल रही भगवान श्री राम की लीलाओं का दर्शक आनंद उठा रहे हैं। रामलीला में ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा रामलीला के तीसरे दिन कला के माध्यम से दर्शाया गया कि दैत्यों द्वारा ऋषि-मुनियों द्वारा किए जा रहे यज्ञ आदि धार्मिक कार्यों में खलल डाल कर मारकाट मचाई जा रही थी तभी मुनि विश्वामित्र यग रक्षा के लिए राजा दशरथ के घर राम लक्ष्मण को मांगने आए। भगवान राम ने भ्राता लक्ष्मण के साथ राक्षसों का संहार कर यज्ञ को पूर्ण करवाया वहीं पर भगवान राम ने ताड़का का वध किया। ताड़का का वध करने के बाद भगवान श्रीराम ने अहिल्या का उद्धार करते हुए गंगा दर्शन एवं नगर दर्शन करते हुए पुष्प वाटिका पहुंचे। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई भगवान राम के जन्म की लीला को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सभासद रवि बाजपेई अनिल तिवारी पप्पू कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी राम प्रकाश दीक्षित रामू,रामजी मिश्रा,कुलदीप बाजपेयी, अवधेश मिश्रा, लल्ला दुबे,कमलेश मिश्रा गोपाल तिवारी,रामजी त्रिवेदी, शुभम द्विवेदी,धर्मेंद्र यादव रोहित दीक्षित,रिशू प्रजापति,नीलू अवस्थी,पूती तिवारी शिवांग अवस्थी धीरज द्विवेदी गंगाराम पांडेय पंकज गुप्ता अतिन सविता प्रशांत तिवारी छोटू समेत सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा रही ने किया।




