स्कूल के पास जमा कचरा हटाए जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की

0
123

मैथा,कानपुर देहात।मैथा तहसील परिसर के पास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में 105 बच्चे पंजीकृत है जो प्रतिदिन विद्यालय आते जाते हैं। गांव सभा में कार्यरत सफाई कर्मी सुरेश द्वारा गांव सभा के कूड़े को विद्यालय के गेट के ठीक सामने कई ट्राली जमा कर दिया गया है। बरसात होने पर कूड़े के ढेर से उठने वाली सड़न से बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा व्याप्त हो गया है। सफाई कर्मी सुरेश जो गांव सभा बैरी दरियाव में तैनात है वह कभी भी विद्यालय में सफाई करने नहीं आता है।कई बार कहने के बावजूद भी उसने ध्यान नहीं दिया जिसके परिणाम स्वरुप विद्यालय की सफाई करने के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा गांव के मुकेश कुमार को सफाई करने के लिए रखा गया है। जिसे वह स्वयं मजदूरी देते हैं। गांव सभा में तैनात सफाई कर्मी सुरेश से कई बार विद्यालय परिसर के सामने कूड़ा ना जमा करने के लिए कहा गया है लेकिन वह कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रधानाध्यापक द्वारा एसडीम मैथा से मामले की शिकायत करते हुए कूड़े का ढेर हटवाए जाने की फरियाद की गई है। एसडीएम राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। अतिशीघ्र विद्यालय के पास से कूड़ा हटवाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here