निःशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

0
90

मैथा,कानपुर देहात। गुरुवार को रेडियो स्टेशन वक्त की आवाज पर आयोजित किए गए निशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प में लगभग ढाई सौ लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें से बीस लोगों को परीक्षण के बाद मोतियाबिंद ऑपेशन के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। आई हॉस्पिटल द्वारा सभी रोगियों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन,आना जाना,रहना,खाना का खर्च हॉस्पिटल ही वहन करेगा। वक्त की आवाज की स्टेशन मैनेजर राधा शुक्ला ने बताया कि इस कैम्प के माध्यम से आस पास के बुजुर्गों के लिए सबसे ज्यादा फायदा हुआ है उनके लिए ज्यादा दूर तक जा पाना संभव नहीं होता है ।इस मौके पर श्रमिक भारती संस्था के संस्थापक गणेश पाण्डेय, साधना घोष,शंकरा आई हॉस्पिटल से राजकुमार श्रीवास्तव,डॉक्टर प्रियंवदा अनुज शर्मा,गोविंद त्रिवेदी, सोनम,स्नेहा,हरिओम,वक्त की आवाज से हरेंद्र,करिश्मा,ईशा ,सुमन,हरी समेत गुलाब सिंह,शिवकली,संजय ,रानी कलावती मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here