महिला की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
105

शिवली,कानपुर देहात।जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिनों एक महिला को बहला फुसलाकर चाय पीने के लिए ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील एवं आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए बार-बार शारीरिक संबंध बनाने एवं रूपयों की मांग करते हुए तबाह कर देने की धमकी देने वाले युवक जितेंद्र उर्फ छोटू यादव पुत्र किशन यादव निवासी ग्राम बुढ़िया पोस्ट रूरवाहर थाना अकबरपुर के खिलाफ शिवली कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान प्रकाश में आए एक अन्य आरोपी राहुल शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा निवासी बरौली थाना जवा जिला अलीगढ़ हाल पता शांति कॉलोनी नियर प्लेवे स्कूल प्रभु का अड्डा इटावा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को बुधवार की सुबह शिवली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शिवली बस स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार औनहां चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिपाही रवि कुमार शामिल रहे। अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से फोटो वीडियो वायरल करने में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here