सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में घुसी बोलेरो चालक समेत 4 लोग घायल

0
140

शिवली,कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत शिवली के शंकर नगर मोहल्ला निवासी अखिलेश तिवारी का पुत्र कृष्ण नवोदय विद्यालय माती अकबरपुर में पढ़ता है तथा आजाद नगर शिवली निवासी मनोज अग्निहोत्री का भी बच्चा नवोदय विद्यालय में पढ़ता हैं। मंगलवार को अखिलेश तिवारी के पुत्र कृष्ण की सालगिरह थी जिस पर अखिलेश तिवारी अपनी 12 वर्षी पुत्री अनन्या 3 वर्षी पुत्री गौरी के साथ मनोज अग्निहोत्री व उनकी पत्नी मोनी के साथ उनकी बोलेरो से कृष्णा से मिलने उसके विद्यालय अकबरपुर गए थे। वहां से वापस आते समय मंगलवार रात करीब 8 बजे जैसे ही वह लोग कानपुर बिधूना राष्ट्रीय राजमार्ग पर नया पुरवा तथा भेवान गांव के बीच पहुंचे वैसे ही वहां पहले से सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से बोलेरो जा घुसी जिसके परिणाम स्वरुप बोलेरो चालक मनोज वह इसकी पत्नी मोनी ,अखिलेश तिवारी इसकी पुत्री अनन्या तथा गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर अपराध शीलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी शिवली भेजा जहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सभी को गंभीर हालत होने पर एल एल आर अस्पताल हैलट रेफर कर दिया। क्राइम इंस्पेक्टर शीलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल कानपुर भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here