शिवली,कानपुर देहात। बम्बुराह घाटमपुर कानपुर नगर निवासी सुमित कुमार सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 15 सितंबर सोमवार की शाम 6 बजे के करीब वह अपने नौबस्ता कानपुर नगर निवासी दोस्त रवि पुत्र शिवकुमार द्विवेदी के साथ शिवली कोतवाली के गांव ज्योती अपनी ससुराल पहुंचा वहां उसकी जान पहचान के जगवीर व मुकेश मिल गये और हम लोगों को देखते ही चोर चोर की आवाज लगाने लगे जिससे गांव के लोग लाठी डन्डा लेकर दौड़कर आ गये और आरोपियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की। जिससे दोनों लोगों को काफी चोटें आई है। इसी के साथ आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




