मैथा,कानपुर देहात। सरकार शिक्षा में सुधार के लिए कई प्रयास कर रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ढोल पीटा जा रहा है, लेकिन कुछ विद्यालय के शिक्षक समय से पूर्व विद्यालय बंद कर घर चले जाते हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है। मंगलवार को मैथा ब्लाक के कुर्मी निवादा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली। ग्रामीणो ने बताया कि शिक्षक 1:30 बजे विद्यालय में ताला लटका कर चले गए। विद्यालय का समय प्रात:लगभग आठ बजे से दो बजे का होता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या आम है।मंगलवार को हमारे सवाददाता मौके पर पहुंचा तो 1:52 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय कुर्मी निवादा बंद मिला। ऐसे मे जहाँ सरकार एक तरफ शिक्षा को बढ़ावा दे रही है तो वही शिक्षक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है




