किसानो की समस्याओ को देखते हुए मैथा समिति पहुंच एसडीएम ने लिया जायजा

0
126

शिवली,कानपुर देहात। लगातार खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों को समय से खाद मिलने की हकीकत परखने एसडीएम मैथा राजकुमार पाण्डेय ने सोमवार को मैथा सहकारी समिति पहुंच किसानों से खाद वितरण के बावत वार्ता की ज्यादातर किसानों ने खाद मिलने की बात कही। उन्होंने सचिव पंकज शुक्ला को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी किसानों को नियमानुसार खाद का वितरण किया जाये। कोई भी किसान निराश होकर न लौटे। सचिव पंकज शुक्ला ने किसानों से कहा कि सभी लोग धैर्य बनाए रखें पर्याप्त मात्रा में यूरिया व डीएपी खाद मौजूद है सभी को नियमानुसार खाद मिलेगी। एसडीएम राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि लगातार साधन सहकारी समितियों व प्राइवेट दुकानदारों की नियमानुसार खाद वितरण की निगरानी की जा रही है कहीं से शिकायत मिलने पर जांच के दौरान यदि शिकायत सही पाई गई तो संबन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here