सात फ़ीट घरे गड्डे मे उतराता मिला बच्चे का शव

0
104

शिवली,कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर शिवली गांव में विजय पाल कमल का सात वर्षीय पुत्र यश कुमार शनिवार की शाम लगभग पांच बजे खेलते खेलते कहीं अचानक लापता हो गया। देर शाम होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला तो स्थानीय चौकी औनहां को सूचना दी। सूचना पर औनहां चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच रात दस बजे तक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद सौरभ वर्मा,कोतवाल प्रवीण कुमार यादव, क्राइम इंस्पेक्टर शीलेंद्र कुमार ने भी खोज जारी रखी और अपहरण की आशंका से गांव में भूसा खरीदने आए शिवाजी नगर शिवली के व्यापारी फराउद्दीन पुत्र इमामुद्दीन और उसके भाई आलम,ताजिद को बुलाकर पूंछ ताछ की गई लेकिन बात नहीं बनी और उन्होंने उक्त घटना से कोई सरोकार नहीं है की बात कही वहीं पुलिस ने एक गांव के ही युवक विनोद कुमार पुत्र छंगा जिसकी मृतक परिजनों से पुरानी रंजिश थी उससे भी पुलिस की पूंछ ताछ से कुछ हासिल नहीं हुआ और डाग स्क्वायड टीम को बुलाया गया और फिर से तलाश शुरू की गई तलाश में मासूम के घर के बगल में बन रही पानी टंकी के परिसर में देखा गया तो परिसर में सात फीट बोर गहरे गड्ढे में बांस के सहारे उसे खंगाला गया तो शव ऊपर आ गया तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली और डाग स्क्वायड टीम को रास्ते से ही वापस भेज दिया।शव देख परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई मां विजय लक्ष्मी, बाबा राम नाथ दादी फूलमती का रो रो कर बुरा हाल हो गया । वहीं पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर रविवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे नायब तहसीलदार अनिरुद्ध कुमार, कानूनगो राजकुमार राठौर,राजस्व लेखपाल मोहित कनौजिया मौके पर पहुंच परिजनों से पूछताछ कर आर्थिक मदद के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here