शिवली,कानपुर देहात।कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र छम्मी लाल ने पुलिस को लिखित सूचना देते हुए बताया कि एक अज्ञात महिला का शव सडा गला कई दिन पुराना रजवाहा(बंबा) में बहकर मंदारपुर गांव के सामने आकर रुक गया है। शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार चौकी प्रभारी मैथा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर अज्ञात महिला के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा शव की पहचान हेतु काफी प्रयास किया गया पहचान नहीं हो सकी। मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला के शव का पंचायत नामा की कार्यवाही कर शव को पहचान हेतु सुरक्षित रखने हेतु मोर्चरी माती अकबरपुर भेज दिया गया है।




