कच्ची कोठरी ढहने से मलबे में दबे दंपति, भर्ती लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान

0
78

बिंदकी,फतेहपुर।बारिश के भोर पहर कच्ची कोठरी ढह गई। जिसके मलबे में दंपति दब गए। लोगों ने प्रयास करके उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची फायर ब्रिगेड भी पहुंचा। घायल दंपति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कच्ची कोठरी ढहने से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मुगलाही में सोमवार की भोर पहर करीब चार बजे मोहम्मद इखलाक उम्र 46 वर्ष पुत्र जान मोहम्मद के घर की एक कच्ची कोठारी ढह गई। जिसके मलबे में मोहम्मद इकलाख तथा उनकी पत्नी शाजदा लगभग 44 वर्ष दब

कच्ची कोठरी ढहने से पड़ा मलबा।

गए। कोठरी ढहने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के तमाम लोग एकत्र हो गए। काफी प्रयास के बाद दंपति को मलबे से बाहर निकाला गया। दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड तथा कोतवाली बिंदकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि दंपति की हालत ठीक होने पर परिजन उन्हें घर वापस ले गए। कच्ची कोठरी ढहने से फ्रिज कूलर बेड अलमारी बर्तन व सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। मामले की सूचना गृह स्वामी ने लेखपाल को भी दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here