वूमन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

0
104
Oplus_131072

कानपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर को वूमन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,कल्याणपुर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक डॉ. प्रतिभा के. मिश्रा ने बच्चों को प्लास्टिक के रिफ्यूज,रियूज रिसाइकिल के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुंदर चित्रों एवं प्रेरणादायक स्लोगनों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। उनकी रचनात्मकता और जागरूकता की सराहना की गई। कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना सैनी द्वारा डॉ. प्रतिभा मिश्रा को पर्यावरण मित्रता का प्रतीक एक गमला भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. मिश्रा ने भी प्रधानाचार्या को सम्मान पट्टिका देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया,जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक डॉ. प्रतिभा मिश्रा,डॉ. सिखा त्रिपाठी,विभा अग्निहोत्री,रुचि अग्निहोत्री,रानू दिवाकर,ममता भदौरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here