कानपुर। शुकवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड के द्वारा गोविन्द नगर चर्च में गुड फ्राइडे आराधना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आये हुये सभी लोगों ने मिलकर प्रभु यीशु मसीह की आराधना की व उसकी महिमा में गीत गाये गये। जिसमें क्वायर के द्वारा जो क्रूस पर कुरबां है वो मेरा मसीहा है,हर जख्म जो उसका है, वो मेरे गुनाह का है और होके कुरबान हर गुनाह से तूने मुझको है बचाया,हर खुशी मिली तुझमें ऐ मसीह जब से दिल में तू है आया इत्यादि गीतो को गाकर प्रभु यीशु की आराधना की। वही सभी लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के वचनो पर चलने का वादा किया एवं इस पवित्र अवसर पर अपने -अपने गुनाहो से पश्चताप करते हुये प्रार्थना भी किया।
प्रभु यीशु मसीह की वाणिया जो क्रस पर से प्रभु यीशु ने कही एक है पिता इन्हें क्षमा कर बाइबिल लूका तू आज ही मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा…. लूका हे नारी देख ये तेरा पुत्र है…. यूहन्ना हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर तूने मुझे क्यो छोड़ दिया…..मत्ती मैं प्यासा हूँ,पूरा हुआ यहून्ना,हे पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथ में सौपता हूँ इन साथ वाणियों को प्रमुख प्रचारकों के द्वारा प्रचार किया गया। जिनमें पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी अनिल गिलबर्ट,मिसेज हेलीना सिंह,पूर्णिमा जेम्स,माई विजय श्रीवास्तव,पादरी राकेश मसीह, पादरी भीम सिंह,मिसेज सुनीता क्लेमेन्ट,पादरी ब्रजेश कुमार, पादरी सैमसन मसीह इत्यादि क्वायर का संचालन ब्रदर रोहित जॉन,मनीष जेम्स व अंकित मसीह ने किया। विशेष गीतो को मोना पाल, ऑचल, सिस्टर डॉस्थी दास व रीता मसीह ने गाकर प्रभु की आराधना किया।
चर्च के मुख्य पादरी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने पूरी मानवता के उद्धार की कीमत क्रूस पर जान देकर चुकाई और हमारे सारे पाप व अधर्म के बोझ को अपने ऊपर ले लिया ताकि हम सब पापों से छूटकर उद्वार प्राप्त कर सकें और अपने श्रृष्टिकर्ता परमेश्वर पिता के साथ रह सकें। वही प्रमुख रूप से मुकेश, विश्वजीत,पादरी संदीप मसीह, हाजिरा पॉल,सुनील, पादरी हरी सिंह,मिसेज मधुलिका,सरोज मसीह,मनोज जेकब, सजीव, मार्था पॉल,नीलम व सैकड़ो लोग इस आराधना में सम्मिलित हुये।




