युवा राठौर क्षत्रिय महासभा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

0
40
Oplus_131072

कानपुर। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी”युवा राठौर क्षत्रिय महासभा कानपुर नगर” द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन तिलियाना चौराहा, हनुमान मन्दिर के समीप बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। अध्यक्ष शुभांश राठौर ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आये सांसद रमेश अवस्थी,आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई उपस्थित हुए।इस कार्यक्रम में सुदूर क्षेत्र से आये मशहूर गायकों द्वारा भजन भी प्रस्तुत किये गये। तथा मौजूद सभी लोगो द्वारा एक-दूसरे को होली की शुभकामना भी दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे एडवोकेट आलोक राठौर द्वारा सभी युवाओं सहित समाज के सभी स्वजातीय बन्धुओं को एक जुट होकर राठौर सक्रिय रह कर समाज की ताकत बढ़ाने की बात कहा।
तत्पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा युवा अध्यक्ष सुभाश राठौर, महामंत्री राज ठाकुर, कोषाध्यक्ष-सत्यम-राठौर द्वारा आये हुये सभी शहर के गणमान्य लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभांश राठौर (अध्यक्ष) राज ठाकुर,(महामंत्री)सत्यम राठौर, (कोषाध्यक्ष) ने की समाज वरिष्ठ लोगों में किशन राठौर,परमानन्द राठौर, सुधीर राठौर,आलोक राठौर(मंच संचालन),दिनेश राठौर,सन्तोष राठौर,महेन्द्र राठौर,राहुल राठौर,चन्द्रशेखर राठौर,विनोद राठौर,अंकित राठौर(मंत्री), मोहित राठौर,(मंत्री) रवी राठौर,(संचार मंत्री)विक्की राठौर,(संगठन मंत्री),अभिषेक राठौर(मंत्री), आनन्द राठौर (उपाध्यक्ष )सहित क्षेत्र के तमाम राठौर गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here