संवाददाता,घाटमपुर। क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना आई सामने खेत जा रही नाबालिग को कार सवार जबरन उठाकर बीस किमी.दूर जंगल में गए। जहां उन्होंने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब विरोध किया तो उसे आरोपियों ने पीटा। आरोपी बदहवास हालत में किशोरी को जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गए पीड़िता पास के गांव पहुंची और आप बीती लोगों को बताई। पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के पिता ने मंगलवार देर शाम घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि सात अप्रैल को उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। रास्ते में कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी लाखन का बेटा सत्यम अपने अन्य तीन साथियों के साथ कार से आया और बेटी को बहला-फुसलाकर कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। शाम तक जब बेटी घर नहीं लौटे तो उन्होंने खोजबीन शुरू की पर बेटी का कुछ पता नहीं चल सका। आठ अप्रैल मंगलवार की सुबह घर से लगभग 20 किमी. दूर घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से उन्हें फोन आया कि बेटी लड़खड़ाते हुए वहां आई है। और वह बदहवास हालत में है। इसके बाद वह जब गांव पहुंचे तो बेटी ने उन्हें आपबीती बताई यह सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद उन्होंने देर शाम घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि किशोरी बदहवास हालत में मिली थी। पिता की तहरीर पर सत्यम व उसके साथियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गैंगरेप के आरोपी सत्यम व उसके साथियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं पुलिस की दोनों टीमें कानपुर देहात सहित संभावित ठिकानों में छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।




