सुल्तानपुर घोष पुलिस टीम ने तेज रफ्तार स्टंटबाज तीन बाइकरों को फ़िल्मी स्टाइल में दौड़ाकर चार युवक किया गिरफ्तार

0
40
Oplus_131072

फतेहपुर।सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने ऐरायां मशायक मोड़ पर स्टंट करने वाले चार युवकों को तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए बाइकों को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी का कहना रहा कि अभिभावक अपने-अपने बच्चों पर विशेष निगाह रखें। नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। जानकारी के अनुसार एंटी रोमियो टीम के उपनिरीक्षक दिलीप कुमार अपने हमराही हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश पाण्डेय, कांस्टेबल इन्द्रवीर, रणवीर, महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव के साथ ऐरायां मशायक मोड़ पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी ज्ञात हुआ कि तीन बाइक बजाज पल्सर नं. यूपी-71बीई/5997, अपाचे बाइक नं. यूपी-71एएक्स/2768 व बजाज पल्सर पर चार लड़के सवार हैं। जो लापरवाहीपूर्वक व स्टंटबाजी

पुलिस टीम की गिरफ्त में बाइक पर स्टंट करने वाले युवक।

करते हुए तेजी से बाइक चला रहे हैं। जो कहीं पर भी दुर्घटना कारित कर सकते हैं। इस सूचना पर ऐरायां मशायक मोड़ पर बैरियर लगाकर रोका गया जो बिना हेलमेट थे। वाहन संबंधित कागजात मांगने पर कोई कागजात नहीं दिखा सके। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम बबलू सिंह पुत्र श्रीमानथ सिंह, लायक सिंह पुत्र बंशगोपाल, धर्मेन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह व रमेश पुत्र रामचन्द्र निवासीगण अल्लीपुर भादर थाना सुल्तानपुर घोष बताया। पुलिस ने तीनों बाइकों को सीज किया एवं स्टंटबाज अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीएनएस में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय खागा के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उत्कर्ष मिश्रा, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाष पाण्डेय, कांस्टेबल रणबीर, इन्द्रवीर, महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here