गौशालाओं की जमीनों से हटेंगे अतिक्रमण, होगा सुंदरीकरण – रवीन्द्र,शासन की योजनाओं का पात्रों को मिले लाभ लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

0
100
Oplus_131072

फ़तेहपुर। जनपद स्थानांतरण के बाद नवांगतुक जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी पद का चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना समेत अन्य अफसरों ने उन्हें बुके देकर जनपद आगमन पर स्वागत किया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को काफी तेज तर्रार अधिकारी माना जाता है। चार्ज ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकताओं के साथ आमजन को दिए जाने, लंबित शिकायतों का निस्तारण समय से कराये जाने के अलावा सरकारी ज़मीनों पर अवैध कब्ज़ों को हटाए जाने जैसे कार्या को प्राथमिकता दिए जाने को कहा।

नवागंतुक जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते।

नवांगतुक जिलाधिकारी रविवार को जनपद पहुंचे जहां से मुख्य विकास अधिकरी पवन कुमार मीना के साथ कोषागार पहुंचकर डीएम पद का चार्ज ग्रहण किया। आईएएस रविन्द्र सिंह डीएम शामली रहने के दौरान अपने 18 महीनों के कार्यकाल में तेज तर्रार कार्य शैली के लिये जाने जाते हैं। अभी तक जनपद की जिलाधिकारी रही सी. इंदुमती अपने 18 महीनों के कार्यकाल के बाद बीते शुक्रवार को शासन द्वारा स्थानान्तरण कर उन्हें विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास बनाकर मुख्यालय लखनऊ में तैनात किया गया है। मूल रूप से राजस्थान निवासी रविन्द्र सिंह मणिपुर कैडर के आईएएस अधिकारी है। यूपी कैडर की आईपीएस अधिकरी दीक्षा शर्मा से शादी के पश्चात उन्हें यूपी कैडर मिला वर्ष 2020 में पहली तैनाती यमुना अथॉरिटी का एसीईओ बनाया गया। बतौर डीएम उनकी उत्तर प्रदेश की यह दूसरी तैनाती है। डीएम शामली रहते हुए अपनी कड़क कार्यशैली के लिये काफी चर्चित रहे है। चार्ज ग्रहण करने के पश्चात मीडिया एव रूबरू होते हुए कहाकि शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुचाने का कार्य किया जायेगा, जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। साथ ही कहाकि सरकारी ज़मीनों से अवैध कब्ज़ों को खाली कराये जाने के साथ ही गौशाला की भूमि के आस-पास से अवैध कब्जे हटाकर उनका सौंदर्यीकरण कराने का काम किया जाएगा। पूर्व की शिकायतों पर काहाकि वह उनकी जानकारी कर समाधान कराने का काम करेंगे। साथ ही कहाकि मीडिया से सामंजस्य बनाकर सरकार की योजनाओं एवं कार्या को उचित प्रचार प्रसार के ज़रिए आम जन तक पहुचाने का कार्य किया जायेगा। डीएम की तेज़ तर्रार छवि से अफसरों में हड़कंप देखने को मिला।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here