नौबस्ता गंगा घाट नदी में दो दोस्त डूबे, खोजबीन जारी घर में बिना सूचना के नौबस्ता घाट पहुंचे थे किशोर

0
102
Oplus_131072

खागा,फतेहपुर। नौबस्ता गंगा घाट में नदी में नहाते समय दो दोस्त शनिवार को गहराई में चले जाने से डूब गए और दो दोस्त बाल-बाल बच गए। पुलिस और गोताखोरों की मशक्कत से दोनों को जाल बिछाकर ढूंढा जा रहा है। खागा थाना क्षेत्र के रानीपुर भखरना निवासी अरुण के पुत्र शोबित (15 वर्ष), राजेंद्र प्रसाद के पुत्र अजय मिश्र (18 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए थे। जो बहाव तेज होने के चलते डूब गए। दिवंगत के स्वजन ने बताया कि सुबह नौ बजे संजय मिश्र, शोभित व अरविंद एक साथ मोटरसाइकिल से निकले थे। वही इनका एक दोस्त आलोक जो खागा में किराए पर कमरा लेकर पढ़ता है उसे भी गाड़ी में बिठाकर नौबस्ता घाट लेकर गए और नदी में स्नान करने लगे। बताते चलें कि संजय और आलोक शुकदेव इंटर कालेज में बारहवीं के छात्र हैं। शोबित को

नौबस्ता गंगा घाट पर मौजूद पुलिस बल व ग्रामीण।

तैरना नहीं आता था और संजय तैरना जानता था। शोबित के बड़े भाई रोहित ने बताया कि आलोक शोबित का हाथ पकड़े हुआ था लेकिन बहाव तेज होने के कारण हांथ छूट गया और वह पानी में बहकर डूब गया। वहीं संजय भी पानी का बहाव तेज होने के कारण डूब गया। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद गोताखोर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने स्वजन को समझाकर शांत किया। हादसे से शोबित के बड़े भाई रोहित व पिता अरूण और अजय मिश्र के पिता राजेंद्र प्रसाद व मां ऊषा देवी का हाल बेहाल दिखा। मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि खोजबीन जारी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here