दो बाइकों के साथ चार चोरों को पुलिस ने दबोचा,तमंचा-कारतूस समेत चार मोबाइल व बारह सौ रूपए भी बरामद

0
87
Oplus_131072

फतेहपुर। औंग थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की दो बाइकों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा-कारतूस समेत चार मोबाइल व बारह सौ रूपए भी बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार औंग थाना पुलिस ने मु0अ0स0 96/2024 धारा 303 (2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम आशापुर के समीप से रात्रि लगभग ढाई बजे जतिन निषाद पुत्र सोहनलाल निषाद निवासी 37 बी मोहल्ला मकड़ीखेड़ा थाना कल्यानपुर जिला कानपुर नगर, अंकित पुत्र राम गोपाल निवासी

पुलिस टीम की गिरफ्त में बाइक चोर।

घाघूखेड़ा थाना महाराजपुर कानपुर नगर, शिवम सिंह पुत्र भूप सिंह परिहार निवासी ग्राम सैमसी थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर व ओम प्रकाश पुत्र वीरपाल निवासी डिबियापुर थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यूपी-78जीआर/5178 व एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक ईश्वरचंद, रामानुज यादव, यूटी विकास वर्मा, कांस्टेबल अजवीर सिंह व भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here