स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर आजादी के मतवालों को किया याद,शान से घर-घर फहरा तिरंगा, जगह-जगह हुए विभिन्न कार्यक्रम,डीएम ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण कर कर्तव्य निष्ठा की सभी को दिलाई शपथ

0
44
Oplus_131072

फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ के जश्न में पूरा जनपद सराबोर रहा। जिले में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर आजादी के मतवालों को याद किया गया। कलेक्ट्रेट समेत सरकारी कार्यालयों व विभिन्न विद्यालयों में शान से तिरंगा लहराया गया। उधर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान भी परवान चढ़ा। सभी लोगों ने अपने-अपने घरों के साथ-साथ प्रतिष्ठानों में तिरंगा लहराया। कई जगह मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम भी हुए। जिलाधिकारी सी. इन्दुमती ने कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने विकास भवन कार्यालय पर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण की इस शुभ बेला पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने ध्वजा रोहण के बाद महात्मा गांधी प्रतिमा व अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रशासनिक अधिकारियों ने बारी-बारी से नमन करते हुये

 

 

माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाया तत्पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमे हमारे बलिदानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर हमे दिलाई, हम सबका कर्तव्य है कि इसे अक्षुण बनाए रखें, हम सब अपने जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उप जिलाधिकारी सदर, अपर उप जिलाधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी कलेक्ट्रेट कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया। तीनों तहसीलों में एसडीएम व तहसीलदार ने ध्वजारोहण किया। जिले भर के विद्यालयों समेत सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया। 78 वें आजादी के जश्न में सांस्कृतिक, नाटक, आजादी के गीत, फिल्मी गीतों का मंचन किया गया। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर अधिशासी अभियंता अनिल कुमार शील ने झंडारोहण एवं पौधारोपण किया। इस मौके पर सहायक अभियंता कुमार गौरव, प्रतीक अग्रवाल, पवन सतीश चंद्र अवर अभियंता रामलखन, आशीष मिश्रा, अरविंद कुमार राहुल सिंह, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार श्रीवास्तव, मनोज सैनी, अभिषेक कुमार शुक्ला, पवन कुमार, मनीष कुमार, आलोक कुमार, राजन श्रीवास्तव, अभिनव सेंगर, सर्वेश कुमार, नीरज कुमार, वीरेंद्र आदि रहे। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण कर आजादी के मतवालों को याद किया। इस मौके पर सभी सभासदों के साथ-साथ पालिका का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में शहर क्षेत्र के सभी विद्यालयों में भी ध्वजारोहण की धूम रही। शहर के चित्रांश नगर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में बच्चों व अभिभावकों ने उत्साह के साथ 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुख्य अतिथि विद्यालय की डायरेक्टर इंजी. प्राची श्रीवास्तव, प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव समेत अन्य ने झंडा फहराया। बच्चों ने सांस्कृतिक व देश भक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। इसी तरह मसवानी स्थित फजलुर रहमान इंग्लिश स्कूल में तिरंगा रैली ज्वालागंज से होते हुए निकाली गयी तत्पश्चात वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे। प्रबन्धक मो० नसीम खान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। शिवपुरम में विद्यालय की प्रबंधिका मनोरमा त्रिवेदी व प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर मां शारदे के पूजन के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस व डॉक्टर अंबेडकर के चित्रों पर मालार्पण व पुष्प अर्पण करके नमन किया। प्रधानाचार्य

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं डीएम व विभिन्न कार्यक्रमों का दृश्य।

धीरेंद्र सिंह की अगुवई में प्रभात फेरी निकाली गई। कन्या फाउंडेशन ने काशीराम कॉलोनी अस्ती वार्ड में जाकर कैंप लगाकर निर्धन गरीब बच्चों को निशुल्क वस्त्र वितरण किया। अध्यक्ष मो. आसिफ एडवोकेट, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षिका आसिया फारुकी, समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम में भूमिका निभाई। शहर के जयरामनगर स्थित सांई सिटी इंटर कालेज व मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में डायरेक्टर रेखा सिंह गौर ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर रणवीर सिंह, फारूक खान, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। शहर के राधानगर स्थित जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को देश प्रेम के वास्तविक रूप से अवगत कराया और शपथ दिलाई। इस मौके पर अध्यक्ष शिवपाल पांडेय, अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे। सागर कान्वेंट स्कूल में देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, प्रधानाचार्य शोभमना मिश्रा, विकास सिंह, रेखा साहू, उमेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लिल्स बगिया एवं पटेल इंटर कालेज में कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित, शिवाजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक अतुल सिंह सचान एवं लिल्स बगिया की मैनेजर नेहा सिंह सचान ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। राधानगर स्थित रामलखन आदर्श विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कालेज में संरक्षक रामलखन गुप्त, छेदीलाल गुप्त व अरविंद कुमार बाजपेई ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य शिव प्रकाश अग्रहरि, कुलदीप सिंह, विपिन कुमार, वीरेंद्र कुमार मौर्य उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here