खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी 08 प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई कर लिए नमूने जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए

0
103
Oplus_131072

भिंड मध्यप्रदेश।कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में आज दिनांक 11 अगस्त 2024 को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ग्राम फूप, पाली, मानहड़, राऊ के पुरा, रजपुरा एवं मौ में छापामार कार्रवाई कर नमूने लिए गए। दिनांक 10 अगस्त 2024 को ग्राम फूप स्थित जागेश्वर डेयरी संचालक विवेक बोहरे से मावा, घी का नमूना एवं मदर डेयरी फूप से नमूना लिया गया।


खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज फूल सिंह दूध डेयरी ग्राम रजपुरा प्रो. फूल सिंह नरवरिया से मावा, हमीद खां पुत्र मुराद खां ग्राम मानहड़ की गाड़ी से दूध, ब्रजराज सिंह पुत्र राम अवतार सिंह ग्राम राऊ पुरा गोरमी से दूध, रामस्नेही बघेल पुत्र श्रीराम बघेल ग्राम पाली से दूध, राधेश्याम डेयरी ग्राम मौ प्रो. राधेश्याम यादव से दूध, मावा, घी, योगेन्द्र डेयरी ग्राम मौ प्रो. योगेन्द्र यादव से मावा, घी के जांच हेतु नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। कार्यवाही दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं श्रीमती रीना बंसल उपस्थित रहीं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here