पीएम आवास के पैसा को लेकर हुआ विवाद ससुर ने दामाद को धारदार हथियार से हमला कर किया घायल जिला अस्पताल में भर्ती

0
106
Oplus_131072

यूपी के फतेहपुर में प्रधानमंत्री आवास के लिए मिला पैसे को लेकर ससुर ने दामाद पर लाठी डंडे व चाकू से हमला कर घायल कर दिया।किसी तरह से जान बचाकर युवक कोतवाली पहुचा।जहां पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।युवक के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला के रहने वाला युवक आसिफ को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली क़िस्त 50 हजार रुपए मिला था।उसी को लेकर आसिफ की पत्नी से रोज झगड़ होता था।पत्नी से परेशान होकर युवक पास में ही ससुराल गया था।जहां युवक ससुर ने प्रधानमंत्री आवास के पैसों को लेकर दामाद पर लाठी डंडा व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

किसी तरह से युवक जान बचाकर मौके से भागकर कोतवाली पहुच गया।पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़ित युवक ने बताया कि घर बनवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था।जिसकी पहली किस्त 50 हजार रुपए आया था।आवास के लिए पत्नी से 15 हजार रुपए मांगा तो झगड़ करने लगी।पत्नी की शिकायत करने ससुराल गया तो ससुराल वालों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।

 

कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि एक ने प्रार्थना दिया है कि पीएम आवास के लिए मिला पैसा को लेकर उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया।युवक का मेडिकल कराया जा रहा है और चौकी प्रभारी को जांच के लिए बोल दिया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here