पीएम मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक रूप देने की तैयारियां शुरू कार्यकर्ताओं से लिए सुझाव, व्यवस्थित रूप देने के लिए 31 तरह के कार्यों को बांटा

0
66
Oplus_131072

फतेहपुर।आगामी सत्रह मई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यालय में शनिवार की देर रात तक तैयारी समीक्षा बैठक चलती रही। बैठक में उपस्थित रैली प्रमुख के रूप में प्रदेश के नेता सूर्य प्रकाश ने रैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। रैली को व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए विशेष रूप से 31 तरह के कार्यों को बांटा गया। व्यवस्था प्रमुख के साथ ही पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग में लगाए गए कार्यकर्ताओं से उनके कार्यों की रूपरेखा को बताकर जरूरी सुझाव भी लिये गये। सभास्थल पर महिला ब्लाक प्रबंधन के साथ ही, स्वच्छता, मंच व मानीटरिंग टीम को उनके दायित्वों के निर्वहन की बात दोहराई गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी जिम्मेदारों को प्रतिदिन व्यवस्था टीम बैठक में उपस्थित रहकर अपने द्वारा जिम्मेदारी

पीएम मोदी की जनसभा को लेकर बैठक करते भाजपाई।

वाले कार्य निर्वहन की रिपोर्ट व आगे की कार्य योजना रखने की बात कही। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उपस्थित प्रदेश व क्षेत्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि आज से ही जनसभा व्यवस्था टीम अपने अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में लग गयी है। विश्वास दिलाते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह जनसभा ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, लोकसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान, चुनाव संयोजक दिनेश बाजपेई, सभा प्रभारी आशीष मिश्रा, व्यवस्था प्रमुख चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, मनोज मिश्रा, प्रवीण कुमार सिंह, रिंकू लोहारी, सभासद विनय तिवारी, विक्रम सिंह चंदेल, अमित शिवहरे, प्रदीप गर्ग, पवन मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, सुमित द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, विनोद गौतम सहित सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here