यमुना नहाते समय डूबा बालक, तलाश जारी

0
64
Oplus_131072

खागा,फतेहपुर। ननिहाल आया आठ वर्ष का एक बालक साथियों के साथ यमुना नदी में नहाते समय डूब गया। घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से बालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर बालक के न मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर गढ़ी निवासी ज्ञान चंद्र सोनकर का पुत्र आर्यन सोनकर (8) अपने परिजनों के साथ एक दिन पहले अपने ननिहाल किशनपुर थाना एकडला गांव आया था। मंगलवार सुबह अपने कुछ साथियों के साथ वह यमुना नदी में स्नान करने गांव के किनारे स्थित घाट पर गया था, जहां नहाते समय आर्यन गहराई में चला गया जिससे वह डूब गया। साथ में मौजूद साथियों ने शोर मचा कर ग्रामीणों को जानकारी दी। जानकारी पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो के माध्यम से आर्यन की तलाश शुरू करवाई लेकिन खबर लिखे जाने तक बालक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here