चौड़गरा,फतेहपुर।04 अप्रैल। मौरम व गिट्टी ओवर लोड वाहनों के खिलाफ नायब तहसीलदार अमरेश कुमार सिंह द्वारा एक अभियान चलाकर छह वाहनों को पकड कर सराहनीय कार्य किया। वही परिवहन विभाग की निष्क्रियता से कृषि कार्य के लिए अधिकृत ट्रैक्टर आज भी बिना रोकटोक ओवर लोड मिट्टी का ट्रालियों में ढोते नजर आते है। इन पर परिवहन विभाग क्यों मेहरबान है यह एक बहुत बडा़ सवाल है। ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग केवल कृषि कार्यों में ही उपयोग किया जा सकता है। जिसमें ट्रालियों का भी पंजीकरण जरुरी होता है। इसके विपरीत ट्रैक्टर ट्रालियों का उपयोग मिट्टी ढुलाई में धडल्ले से आखिर किसकी कृपा से की जा रही है। मिट्टी खनन कार्य में उपयोग किए जा रहे ट्रैक्टर ट्रालियों में पटरा लगाकर ओवरलोडिंग की जा रही है। ट्रैक्टर ट्रालियों के पलटने से अनेकों बार दुर्घटनाओं के बाद भी परिवहन विभाग नही चेता और गैर कृषि कार्यों मे ट्रैक्टर ट्रालियों का उपयोग किया जा रहा है।
जिसकी बानगी , चौडगरा कस्बे सहित हाईवे मेंतेज रफ्तार से दौड़ रहे ओवरलोड मिट्टी से , ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला से आकलन किया जा सकता है
जिले के आला अधिकारी इस ओर भी नजर दौडाएंगे या यूँ ही ट्रैक्टर ट्रालियों का गैर कृषि कार्यों में अवैध तरह से परिवहन विभाग की कृपा से होता रहेगा।