रणजी में सिलेक्शन करवाने का झांसा देकर भाजपा नेत्री ने ठगे लाखों रूपए भाजपा नेत्री व उसके दो बेटों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

0
64

फतेहपुर, – भाजपा नेत्री ने एक युवा क्रिकेटर को रणजी में सिलेक्शन करवाने का झांसा देकर 4.50 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने भाजपा नेत्री और उसके दो बेटों पर धोखाधड़ी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा पिलखनी गांव निवासी अरविंद कुमार सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतीनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर क्रिकेट की कोचिंग करता है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले उसकी मुलाकात भाजपा के महिला मोर्चा की जिला मंत्री वंदना द्विवेदी से हुई थी। इस दौरान भाजपा नेत्री ने क्रिकेटर अरविंद से कहा कि उसका बेटा अमित द्विवेदी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में रणजी टीम में सेलेक्ट हो गया है। नेत्री ने अरविंद के भी चयन करा देने की बात कही। साथ ही एवज में 10 लाख रुपए की मांग की। इस पर अरविंद तैयार हो गया और नेत्री के कहने पर उसके बेटे अमित के बैंक खाते में अलग-अलग किस्तों में 4.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। महीनों बीत जाने के बाद जब

अरविंद महिला से इस बारे में जानकारी ली तो चयन हो जाने की बात कह कर महिला ने टरका दिया। आशंका अरविंद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि अमित द्विवेदी नाम के किसी खिलाड़ी का वहां चयन नहीं हुआ। इसके बाद वापस लौटे पीड़ित ने महिला से रुपए वापस मांगे। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेत्री और उसके बेटे अमित और सुमित ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेत्री और उनके दो बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here