फतेहपुर 19 मार्च।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, फतेहपुर, देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में अगामी होली पर्व के अवसर पर जनपद फतेहपुर में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में आज जनपद के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 08 खाद्य पदार्थों के आठ नमूने संग्रहित किये गए। जिनमें रामनारायन, बिन्दकी खोया मण्डी, फतेहपुर से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया उमाशंकर, बिन्दकी खोया मण्डी, फतेहपुर से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया।सामर्था डेयरी, जोनिहा बिन्दकी से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। राजन, बिन्दकी खोया मण्डी, फतेहपुर से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया।सुभाष चन्द्र, बिन्दकी खोया मण्डी, फतेहपुर से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया।अशोक कुमार, जोनिहा, फतेहपुर से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया।अनिल कुमार, भकीनपुर, फतेहपुर से पापड़ का एक नमूना संग्रहित किया गया ।उत्तम सिंह, जोनिहा फतेहपुर से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया।उक्त सग्रहित किये गये नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने एवं सभी खाद्य पदार्थों के क्रय बिल / टैक्स इनवाईस को रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने के साथ ही बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, महेन्द्र कुमार यादव, धीरज कुमार दीक्षित, राम बाबू, श्रीमती पूजा गुप्ता उपस्थित रही। होली पर्व के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में छापेमारी अभियान अनवरत जारी रहेगा।