बाबा साहेब डॉ भीम राव राम जी अम्बेडकर जी की 135वी जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ

0
7

कानपुर।राष्ट्र नायक परमपूज्य भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव राम जी अम्बेडकर जी की 135वी जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ कार्यालय मोती झील में विचार गोष्ठी व जन्मोत्सव मना कर सभी देशवासियों को बधाई दी। सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ भीम राव राम जी राव अम्बेडकर जी की चित्र पर माल्यार्पण कर फूलों की बारिश किया गया फिर केक काट कर एक दूसरे ने बधाई दी, इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किया। वक्ताओं में रमा कांत मिश्रा ने कहा प्रत्येक माता पिता को अपने परिवार शिक्षित करने पर जोर देना चाहिए। मुन्ना हज़ारिया ने कहा कि आज हम जिस मुकाम पर है वो बाबा साहेब जी की देन हैं बाबा साहेब ने महिलाओं को भी पूर्ण रूप से अधिकार दिलाया हैं। शिक्षा हमको हर कदम को प्रशस्त का मार्ग दिखाती है डॉ साहब ने कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पिए गा वो दहाड़े गा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना हज़ारिया व संचालन रमा कांत मिश्रा द्वारा किया गया l वही मुख्य रूप से मुन्ना हज़ारिया (अध्यक्ष) रमा कांत मिश्रा (महामंत्री), देवी दीन भाऊ,नीलू निगम,मुन्ना पहलवान,नरेंद्र खन्ना,राम सुंदर मौर्य,राम गोपाल चौधरी,रमेश शर्मा,विमल कुमार,दिलीप तांबे,मन्नी लाल भारती,कृपा शंकर,पप्पू गुप्ता,संजय मौर्य,विजय सिंह,वकील मसूद,राम गोपाल सरपंच,संजय मिश्रा,हेमंत सिंह,राम संजीवन सागर आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here