कानपुर।समाजसेवी बलराम यादव का जन्मदिन इस वर्ष बेहद धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर उनके समर्थकों और शुभ चिंतको की बड़ी संख्या रही कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया,जहां लोगों ने बलराम यादव को फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव भी पहुंचे जहां उन्होंने बलराम यादव को पटका पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की वही उन्होंने कहा कि बलराम यादव हमेशा समाज के हर वर्ग के लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और उनका योगदान सराहनीय है। वही इस अवसर पर बलराम यादव समाजसेवी मैं आपके चैनल के माध्यम से सभी कानपुर वासियों को सभी हमारे ईस्ट मित्र शुभचिंतक जो बहुत दूर दूर चलकर आए हुए हैं और हमारे जितने भी शुभचिंतक है सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद बहुत-बहुत बधाई और मैं आभार व्यक्त करता हूं जिन लोगों ने इतना बहुमूल्य समय देकर आए हुए है। वहीं सपा नेता समाजसेवी बलराम यादव ने 2027 के चुनाव के लिए कहा कि मैं कोई चुनाव नहीं लड़ रहा हूं पार्टी अबकी बार पीडीए सरकार बनने जा रही है क्षेत्र की जनता व पूरे उत्तर प्रदेश की जनता पीड़ित है इस महंगाई से लोगों को बहुत संकट से जूझना पड़ रहा है आज की तारीख में सिलेंडरों में लाइन लगाना पड़ रहा है जब से बीजेपी सरकार आई है तब से आदमी को लाइन में लगाया है चाहे वह जीएसटी के समय लाइन में लगवाया हो चाहे वह खाता खुलवाने में लगवाया हो चाहे किसानों को लाइन में लगवाए हो चाहे ड्राइवर को लाइन में लगवा दिया ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसको बीजेपी सरकार ने लाइन में न लगवाया हो। क्योंकि बीजेपी जिन वायदों के सहारे सत्ता तक पहुंची थी वह सभी वादे झूठे निकले इसलिए अबकी बार पीडीए सरकार बनने जा रही। इस अवसर पर सपा पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह यादव(कल्लू यादव),सीमा देश प्रेमी कोरी राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी,बिठूर विधानसभा प्रत्याशी बृजेंद्र यादव,राम जी शास्त्री संस्कृति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कानपुर देहात,विनय कोरी विधान सभा प्रत्याशी बिल्हौर,अरुण यादव (अन्नू),शिव सिंह यादव,शिवम त्रिवेदी,शिवम यादव,रामबाबू यादव,हरिओम यादव,शिवनारायण पाल,अमित यादव,ललित पासवान,श्री चंद्र गौतम,गंगा प्रसाद गौतम,सुनील यादव सहित कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।




