कानपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर में शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराईं।
जारी सूची के अनुसार जनपद के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 28,51,060 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 15,35,294 पुरुष, 13,15,656 महिला तथा 110 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
जिले में कुल 23,919 दिव्यांग मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 15,186 पुरुष, 8,731 महिला एवं 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। आयु वर्ग के अनुसार 18–19 वर्ष के 38,053, 20–84 वर्ष के 27,99,560 तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के 13,447 मतदाता सूची में शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता संख्या:
बिल्हौर – 3,40,950
बिठूर – 3,44,036
कल्याणपुर – 2,64,636
गोविंद नगर – 2,57,330
सीसामऊ – 2,12,940
आर्य नगर – 2,21,779
किदवई नगर – 2,73,355
कानपुर कैंट – 2,69,396
महाराजपुर – 3,69,379
घाटमपुर – 2,97,259
अभियान अवधि 27 अक्टूबर 2025 से 1 अप्रैल 2026 के दौरान कुल 2,38,204 फॉर्म-6, 27,097 फॉर्म-7 तथा 76,636 फॉर्म-8 स्वीकृत किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान के सफल संचालन पर जनपदवासियों, राजनीतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सभी बीएलओ एवं संबंधित कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
देखे फोटो।





