इंजीनियरिंग के बाद शुरू की थी तैयारी, सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर

0
31

कानपुर। पनकी के गणेश शंकर विद्यार्थी नगर निवासी विनय प्रताप सिंह ने समीक्षा अधिकारी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। हाल ही में घोषित हुए परिणाम में विनय ने पूरे प्रदेश में 102वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
​विनय की प्रारंभिक शिक्षा कानपुर से ही हुई है। उन्होंने केशव नगर स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज से 83 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने निजी क्षेत्र में जाने के बजाय प्रशासनिक सेवा को अपना लक्ष्य चुना और तैयारी शुरू कर दी। विनय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here