हिन्दी ग्रंथ अकादमी की बैठक में द्वितीय वर्ष की पुस्तकों के लेखन पर मंथन, प्रथम वर्ष की पुस्तकों का विमोचन

0
12

भोपाल,मध्यप्रदेश।उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने आज मंत्रालय में हिन्दी ग्रंथ अकादमी की प्रबंधक मंडल की बैठक की। बैठक में अकादमी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा स्नातक द्वितीय वर्ष की पुस्तकों के लेखन कार्य को प्रारंभ करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित स्नातक प्रथम वर्ष की पुस्तकों का विमोचन भी किया। इनमें “व्यावसायिक संगठन एवं संचार”, “भारत का इतिहास (606 से 1205 ई. तक)”, “राजनीति सिद्धांत” तथा “भारतीय समाज एवं संस्कृति” जैसी पुस्तकें शामिल हैं।
बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन, अकादमी संचालक डॉ. अशोक कड़ेल सहित प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, मनोनीत सदस्य तथा हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संयुक्त संचालक डॉ. उत्तम सिंह चौहान एवं सहायक संचालक श्री राम विश्वास कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने और शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here