भिण्ड,मध्यप्रदेश।जिले में 04 एवं 05 अप्रैल 2026 को हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि के कारण रबी सीजन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से कटी हुई एवं खेत में खड़ी गेहूं की फसल प्रभावित हुई है।
उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कराया है, वे निर्धारित समय-सीमा में अपनी क्षति की सूचना बीमा कंपनी को अवश्य दें।
निर्देशानुसार, प्रभावित किसान 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर फसल नुकसान की सूचना दर्ज कराएं। इसके अलावा, 07 दिवस के भीतर निर्धारित प्रपत्र (दावा फॉर्म) के माध्यम से पूर्ण जानकारी बीमा कंपनी को उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय-सीमा का पालन करते हुए अपनी फसल क्षति की सूचना दर्ज कराएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।




