प्रशिक्षण महाअभियान से संगठन को मिलेगी नई मजबूती: कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

0
12

भोपाल,मध्यप्रदेश। भाजपा के ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत भोपाल जिले के नरेला विधानसभा क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद मंडल में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बना सकें।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है और सभी मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
प्रशिक्षण वर्ग में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे और मध्यप्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्र सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here