यातायात नियमों के उल्लंघन पर चला अभियान

0
24

फतेहपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रगति यादव के पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लाल जी सविता एवं यातायात पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा बिना फिटनेस एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी चालान की कार्रवाई की गई। हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया गया। यातायात पुलिस द्वारा केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है, इसलिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here